फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The wife of the injured soldier has filed a police complaint against the JCB driver.

Sant Kabir Nagar News: घायल सिपाही की पत्नी ने जेसीबी चालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 29 Dec 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The wife of the injured soldier has filed a police complaint against the JCB driver.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नगरपालिका परिषद कार्यालय के पास पिछले दिनों दुर्घटना में घायल सिपाही की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गोंडा जनपद के थाना उमरी बेगम क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी नम्रता सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति राजेश कुमार सिंह आरक्षी के पद पर सीओ खलीलाबाद कार्यालय में तैनात हैं। पति 19 दिसंबर को सरकारी कार्य करके अपने बाइक से आ रहे थे। रात करीब दस बजे नगरपालिका कार्यालय के पास जेसीबी चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आकर पति को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार केजीएमयू लखनऊ में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि जेसीबी चालक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed