फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The wedding procession did not reach to take the bride, sticks cracked on both sides, twelve injured

Sant Kabir Nagar News: दुल्हन लेने नहीं पहुंची बरात, दोनों पक्षों में चटकीं लाठियां, बारह घायल

Thu, 09 May 2024 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 May 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession did not reach to take the bride, sticks cracked on both sides, twelve injured
थाने पर इकट्ठा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महुली क्षेत्र के ग्राम झिंगुरापार में दुल्हन की विदाई के लिए बरात ले जाने से पहले ही दूल्हा फरार हो गया। वधु पक्ष इंतजार करते रह गए। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के चलते आपस में भीड़ गए। लात-घुसे और डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से करीब बारह लोग घायल हो गए है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी ले रही है। दोनों पक्ष थाने में जमा हुए हैं। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के झिगुरापार गांव निवासी अब्वास अहमद के लड़के और गांव की एक युवती के बीच निकाह तय हुआ। बकायदा लगभग पांच वर्ष पूर्व निकाह हुआ। इसके बाद दुल्हन विदाई के लिए आठ मई मुकर्रर हुई। दुल्हन पक्ष गांव से पहुंचने वाली विदाई कराने आ रही बरात की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गुपचुप तरीके से दूल्हा फरार हो गया। जिसके चलते जब दोपहर तक बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष दूल्हे पक्ष से जानकारी लेने लगा। इसी बात पर घराती और बराती पक्ष में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों से हबीबा खातून, साजिदा खातून, इरम खातून, जावेद अहमद, खदीजा, जायदा, रुखसाना सहित करीब बारह लोग घायल हो गए।

विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ लोग को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों पक्ष थाने पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed