फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather became pleasant...relief from the humid heat due to rain

Sant Kabir Nagar News: मौसम हुआ सुहाना...बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत

Wed, 21 Aug 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant...relief from the humid heat due to rain
- सुबह से बादल छाए रहे, पटरियों पर जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार की भोर मेें जहां बारिश हुई वहीं सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, जबकि बारिश के चलते सड़क की पटरियों पर जलभराव हो गया है। साथ ही कीचड़ ने मुसीबत बढ़ा दी है। भोर में हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 33 था वहीं मंगलवार को 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है। शहर में चहल- चहल देखने को मिला। लोग सामानों की खरीदारी करते दिखे। बारिश के कारण अंसार टोला, बरई टोला, आजाद चौक, मड़या, तितौवा आदि क्षेत्रों में पटरियों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। दूसरी तरफ बारिश होने से किसानों को भी राहत मिली है। बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई है।
विज्ञापन


मानसून सक्रिय है, रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। धान की फसल को बारिश से फायदा होगा।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed