{"_id":"64e25d20c67b1eefc60f8e74","slug":"the-weather-became-merciless-again-in-the-hot-sun-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1032-3289-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज धूप में फिर बेरहम हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज धूप में फिर बेरहम हुआ मौसम
Mon, 21 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
युवा
फोटो
आज से करवट बदल सकता है मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बारिश के अंतराल के बाद हुई धूप में मौसम फिर बेरहम हो गया है। तेज धूप में खुले आसमान के नीचे कुछ देर खड़े हो पाना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम करवट बदल सकता है। इस कारण बारिश का पूर्वानुमान है।
आसमान साफ होने के कारण सड़कों से धूल उड़ रही है, जबकि खेतों फिर नमी सूख गई है। किसानों को सिंचाई करने की नौबत आ रही है। खेतों में फटती दरारों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। यदि ऐसा ही मौसम हुआ तो फिर महंगा डीजल खरीदकर सिंचाई करनी पड़ेगी। तेज धूप के बाद तापमान बढ़ता जा रहा है, जबकि वातावरण में नमी के कारण उमस में हो रही है। पंखें के नीचे सोने वाले लोगों को भी उमस ने परेशान किया।
उधर, बारिश थमने के कारण नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। बाढ़ की आशंका दूर हो गई है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा व बाणगंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जबकि मानसून द्राणी के स्थान में भी परिवर्तन हो रहा है। इस कारण नेपाल की तराई में 21 अगस्त से बादल बारिश का मौसम बनेगा, जबकि 22 अगस्त से बारिश होने की संभावना है।