{"_id":"69fccd0cea9a0daf2f0764e7","slug":"the-water-tank-is-incomplete-increasing-the-wait-for-clean-drinking-water-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150203-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधूरी पड़ी पानी की टंकी, बढ़ा स्वच्छ पेयजल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधूरी पड़ी पानी की टंकी, बढ़ा स्वच्छ पेयजल का इंतजार
विज्ञापन
लोहरैया। विकासखंड हैंसर के दुघरा उर्फ खैरा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। गांव में पाइपलाइन बिछाने के साथ जगह-जगह टोटियां भी लगा दी गई हैं, लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
जल जीवन मिशन के तहत गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो वर्ष पूर्व टंकी निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी रही। कई महीनों से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है और अब तक पूरा नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप गांव के लोग आज भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा से वंचित हैं।
ग्रामीण मुन्नीलाल, बहादुर, चंद्रप्रकाश, राजेश आदि लोगों ने बताया कि पाइपलाइन और टोटियां लगने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही घरों तक पानी पहुंचने लगेगा, लेकिन टंकी अधूरी होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को आज भी हैंडपंप और अन्य पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए और गांव में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाए, ताकि लोग शुद्ध जल का उपयोग कर स्वस्थ जीवन जी सके।
इस संबंध में जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार राम ने कहा कि कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पानी की टंकी का निर्माण कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।