फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The water level of Saryu is decreasing, the river is cutting the road leading to Dholbajwa village.

Sant Kabir Nagar News: घट रहा सरयू का जलस्तर, ढोलबजवा गांव जाने वाली सड़क काट रही नदी

Mon, 22 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu is decreasing, the river is cutting the road leading to Dholbajwa village.
ढोलबजवा गांव में सरयू की कटान के बाद अब इतना ही बचा है बंधा । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी रोसया बाजार/महुली। धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि सरयू की धारा में कटकर किसानों के खेत समा रहे हैं। ढोलबजवा गांव में सरयू की धारा सड़क को लगभग काट चुकी है। इसका केवल एक फीट हिस्सा और पटरी ही बची हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सरयू के जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की कमी हुई। वर्तमान में वह खतरे के निशान सेम 65 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दक्षिण पश्चिमी सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत पड़रिया गांव की धारा इस तरह कटान तेज कर रही कि किसान की फसल धारा में विलीन हो जा रही है। पड़रिया गांव के दक्षिण घाघरा नदी के तट पर लोग खेती करते हैं। जिससे लोगों के भरण पोषण होता है। लेकिन इस समय किसानों की गाढ़ी कमाई सरयू की धारा में विलीन होने से उनको भोजन के लाले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

यहां के ग्रामीण जीतन, राम चरन, पंचराम, राजेंद्र, सीताराम, जगदीश, रामकरन, रामचंद्र, राजेंद्र, सत्य प्रकाश, दयाराम, दीनानाथ, जेठू निषाद आदि ने बताया कि सरकार यदि समय से कुछ उपाय नहीं करेगी तो आने वाले समय में हम लोगों के खेती के लिए जमीन ही नहीं बचेगी। नदी धीरे-धीरे बंधे की तरफ आ रही है और कटान का खतरा बढ़ रहा है। वहीं ढोलबजवा में सरयू नदी सड़क को लगातार काट रही है। सड़क का 100 मीटर के करीब हिस्सा कटकर नदी की धारा में समा गया है। कई स्थानों पर तो सड़क का सिर्फ एक फीट का हिस्सा ही बचा हुआ है। इस कटान को रोकने के लिए रस्सियों से बांधकर बड़ी बड़ी डालियों को नदी में लटकाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed