फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The village head's son filed a complaint at the police station, alleging that the Tehsildar slapped him.

Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा प्रधान पुत्र ने थाने में दी तहरीर

Fri, 19 Jun 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The village head's son filed a complaint at the police station, alleging that the Tehsildar slapped him.
हरिहरपुर/ महुली। नाथनगर क्षेत्र के लखनोहर गांव में नाली विवाद में प्रधान पुत्र ने तहसीलदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। महुली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने पुलिस से तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनोहर गांव में नाली विवाद की शिकायत पर पुलिस बल के साथ तहसीलदार राम जी पहुंचे थे। जहां राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद निर्माणाधीन नाली को गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन बताकर पाटने की बात कही। नाली पाटने की बात पर प्रधान पुत्र सहित कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामले को आगे बढ़ता देख पुलिस बल के साथ तहसीलदार वहां से चले गए। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुई झड़प के दौरान हाथापाई की बात भी सामने आई। प्रधान पुत्र तेज बहादुर का आरोप है कि कहासुनी के बीच तहसीलदार ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को तेज बहादुर पुत्र रमेश पासवान ने महुली थाने में तहसीलदार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार के रवैए से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गांव में विरोध-प्रदर्शन भी किया। तहसीलदार रामजी ने थप्पड़ मारने के आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed