फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The village head of Sehudha has returned from an exposure visit.

Sant Kabir Nagar News: एक्सपोजर विजिट से लौटे सेहुड़ा के प्रधान

Tue, 13 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The village head of Sehudha has returned from an exposure visit.
आंतरिक एक्स्पोजर विजिट श्रावस्ती जिला में ग्राम प्रधान अफजाल अहमद को पुरस्कृत किया गया-स्रोत आय
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सेहुड़ा के प्रधान राज्य स्तरीय दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए श्रावस्ती जनपद से गांव वापस लौटे हैं। प्रधान ने बताया कि विजिट में सीखे ज्ञान व अनुभव से गांव के विकास में सार्थक होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो दिवसीय इंटरनल, इनसाइट स्टेट एक्सपोजर विजिट, पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों को सशक्त बनाने, उनकी शासन क्षमता बढ़ाने और सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने के लिए एक प्रशिक्षण अध्ययन यात्रा है, जिसमें उन्हें सफल पंचायतों के मॉडल देखने और स्थानीय शासन को मजबूत करने के लिए नई रणनीतियां सीखने का मौका मिलता है, जिससे सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन


दो दिवसीय आंतरिक एक्सपोजर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भींगा श्रावस्ती जिला में अपशिष्ट प्रबन्धन, गोवर्धन, ग्रे वाटर में प्रबंधन के साथ सर्विस डिलीवरी का सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न माध्यमों से अर्जित ओएसआर विषयक पर किया गया। उद्देश्य ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए नवीन व उत्कृष्ट कार्यों की प्रेरणा लेकर अन्य ग्राम पंचायतों स्वयं को मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने बताया है वे सीखे गए ज्ञान व अनुभव को अन्य पंचायतों के साथ साझा करेंगे और अपनी पंचायत को मजबूत करने के लिए योजना बनाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, सपा नेता मुनीरूलहसन चौधरी, एजाज मुनीर, शोएब नदवी, फुजैल नदवी, एजाज अहमद, ग्राम प्रधान अब्दुल हकीम, मुनीर अहमद, अबू बकर चौधरी, जावेद अहमद, नरेंद्र कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, जफीर अली करखी आदि ने बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed