{"_id":"694ece46d6485ea18b05a3f6","slug":"the-troubles-of-the-british-cleric-are-mounting-and-the-legal-noose-is-tightening-around-him-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143416-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना की बढ़ रही हैं मुसीबतें, कसता जा रहा कानूनी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना की बढ़ रही हैं मुसीबतें, कसता जा रहा कानूनी शिकंजा
Fri, 26 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के दोहरी नागरिकताधारी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान व उसके परिजनों पर दिन प्रतिदिन कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। धन शोधन के अपराध और विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने मौलाना पर लखनऊ में बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। जनपद के साथ ही आजमगढ़ में भी मौलाना पर पूर्व में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इससे मौलाना व उसके परिजनों पर दिन-प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। परिजन और प्रबंध कमेटी ने हाईकोर्ट की शरण ली है। जहां से भी इनको राहत मिलता नहीं दिख रहा है।
ईडी ने मदरसा शिक्षक रहे मौलाना शमशुल हुदा खान पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है। मौलाना के खिलाफ शिकायत के बाद एटीएस जांच में करीब 4 करोड़ रुपये की फंडिग जुटाने का सुराग मिला था। एटीएस की जांच में सामने आया था कि शमशुल ने वर्ष 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल की। वह लगातार पाकिस्तान, अफ्रीकी देश, आस्ट्रेलिया में जाकर इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करता रहा। जम्मू-कश्मीर में भी कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में रहा। इस्लामिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए गैर कानूनी तरीके से विदेश से फंडिंग जुटाने वाले मौलाना के खिलाफ जांच शुरू होने के बाद उसके परिवार और करीबियों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। ईडी की जांच के बाद यह और भी साफ हो जाएगा कि मौलाना ने विदेशी नागरिकता हासिल करने के बाद अपने, परिवार व अन्य लोगों के नाम पर विदेश से कितना धन लिया और कितनी प्रॉपर्टी तैयार की। इधर, स्थानीय स्तर पर भी जांच तेजी से चल रही है। उसके सभी बैंकों के लेन देन का ब्योरा खंगाला जा रहा है।
18 खातों से रकम निकालने पर लगी है रोक
कोतवाली खलीलाबाद में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो उसका, बेटे व अन्य परिजनों का विभिन्न बैंकों में कुल 18 अकाउंट मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी बैंक खातों में लगभग एक करोड़ रुपये को फ्रीज करा दिया गया। इसके अलावा पुलिस अब एनआरआई व एनआरओ खाते के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है। इसके लिए पुलिस की तरफ से बैंक को पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन
मौलाना के खिलाफ जिले में दर्ज हैं दो एफआईआर
मौलाना शमशुल पर जिले में दो और आजमगढ़ जनपद में एक एफआईआर दर्ज है। पूर्व में दर्ज एफआईआर में आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जा चुका है। जबकि 2 नवंबर को डीएमओ के दर्ज कराए गए एफआईआर में एसआईटी की देखरेख में अभी भी विवेचना चल रही है। वही उसके बेटे तौसीफ रजा खान पर दो और पत्नी व बहू के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है। बेटा जालसाजी के मामले में जेल की हवा खा चुका है और जमानत पर है। मौलाना की पत्नी विदेश जाने की फिराक में थी, जबकि लुकआउट नोटिस जारी होने के वजह से मामला उलझ गया।
डीएमओ की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस विवेचना अभी चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
सुशील कुमार सिंह, एएसपी