फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Tricolour national flag is a symbol of India's unity and integrity.

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रध्वज तिरंगा भारत की एकता व अखंडता का प्रतीक

Wed, 05 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Tricolour national flag is a symbol of India's unity and integrity.
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, अखंडता, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन

अभियान के जिला संयोजक अमर राय ने कार्यशाला की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक घर, गांव, नगर, वार्ड और बूथ स्तर तक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, अखंडता, गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभियान के संयोजक एवं सह-संयोजक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने की।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सफल बनाएगा।

उन्होंने सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों को समयबद्ध कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान अभियान की कार्ययोजना, तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा के आयोजन, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए अभियान संचालित करने का आग्रह किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विनोद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed