फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The third student does not tell deer english

तीसरी के छात्र नहीं बता पाए हिरन की अंग्रेजी

Fri, 21 Oct 2016 11:25 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Fri, 21 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The third student does not tell deer english
धौरहरा के प्राथमिक स्कूल में जांच करते डायरेक्टर प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार सिंह ने हौसला पोषण मिशन योजना की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को 23 जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेज कर रिपोर्ट मांगी। जबकि स्वयं धौरहरा व बगहिया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखी। धौरहरा के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन के एक छात्र की कॉपी में वॉट इज हिरन लिखा देकर चौंके।
विज्ञापन


बच्चों से हिरन की अंग्रेजी पूछी तो कोई भी नहीं बता पाया। इस उन्होंने वहां के प्रधानाध्यापक को हटाने जाने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही।  वहीं खलीलाबाद के  दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन न बनने की शिकायत पर प्रभ्‍ाारी सीडीपीओ प्रेमा यादव का वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ्‍ा ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


 डायरेक्टर प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने मीरगंज, बरी, देवरी, नावनखुर्द, भैंसही,गागरगाड़ ,तुलसीपुर ,छिबरा, सेवाईचपार, करमाकला, बन्नी, सौरहा सिहोरवा, घुसुरा, दुल्हापार, गागरगाड़, पचेठी, छड़ना, रेवटा, तरयापार, हरपुर, कोलकी चमरसन, लोहरौली ठकुराई और मुडेरी में अलग-अलग अफसरों को भेजकर वहां हौसला पोषण योजना की जमीनी हकीकत कर रिपोर्ट मांगी। दोपहर बाद जांच करने गए अफसरों के साथ विकास भवन में बैठक की। जहां यह बात सामने आई कि अधिकांश केंद्रों की एएनएम ब्लड प्रेशर बारे में ठीक प्रकार से नहीं जानती हैं। कार्यकर्ता व सहायिका को दूध के पाउडर से ठीक ढंग से दही जमाने की विधि की जानकारी का अभाव है। गर्भवती काफी कम संख्या में केंद्रों पर पहुंच रहीं है। गर्भवती को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने सीडीओ लाल जी यादव को निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना का जनपद में सही ढंग से प्रचार प्रसार करा कर लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। डीपीओ अरूण कुमार दूबे को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में यह योजना अपेक्षा के अनुरूप खरी नहीं उतर रही है, इसलिए योजना के सफल संचालन के लिए सभी मुख्य सेविकाओं और सुपरवाइजरों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कड़ाई के साथ काम लेने की आवश्यकता है।


जहां-जहां प्रधान और कार्यकर्ता के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं होने से योजना में दिक्कत हो रही है। इसकी रिपोर्ट निदेशक को दी जाए। इस बैठक में सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव, डीडीओ रमेश चंद्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय , जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय चतुर्वेदी, उप निदेशक  कृषि शिव दत्त तिवारी  आदि उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed