{"_id":"6ace89c5043700a3e709260e","slug":"the-streets-of-the-city-will-be-illuminated-before-navami-relief-will-be-provided-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-158923-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवमी से पहले रोशन होंगी शहर की गलियां, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवमी से पहले रोशन होंगी शहर की गलियां, मिलेगी राहत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवरात्र और दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवमी और दशहरा से पहले शहर की गलियों को रोशन करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत खराब स्ट्रीट लाइटों को चिह्नित कर बदलने और अंधेरे वाले स्थानों पर नई लाइटें लगाने की तैयारी है। इसके अलावा त्योहार के दौरान साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार के तहत शामिल किए गए नए राजस्व गांवों में 850 एलईडी लाइटें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे इन क्षेत्रों की गलियां रोशन होंगी। इसके साथ ही शहर के उन मोहल्लों और स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर्याप्त रोशनी नहीं रहती है। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने की तैयारी है, ताकि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
शहर के मेंहदावल बाईपास, डीघा सहित अन्य क्षेत्रों में सर्विस लेन के दोनों ओर एलईडी लाइटें लगाने का काम किया गया है। कई स्थानों पर पोल और लाइटें लगाई जा चुकी हैं, लेकिन विद्युत कनेक्शन का काम पूरा नहीं होने से ये अभी तक जल नहीं रही हैं। त्योहार को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन इन लाइटों को भी चालू कराने की तैयारी कर रहा है, ताकि सर्विस लेन पर अंधेरा न रहे और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिले।