फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The stove of Hot Cooked Scheme is cold, food is not being prepared at Anganwadi centers

Sant Kabir Nagar News: हॉट कुक्ड योजना का चूल्हा पड़ा ठंडा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं बन रहे भोजन

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The stove of Hot Cooked Scheme is cold, food is not being prepared at Anganwadi centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ककहरा सीखने वाले बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए चलाई जा रही हॉट कुक्ड योजना कागजों में ही चल रही है। पौली क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन न बनने से बच्चों को खाना नहीं मिल पा रहा है, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावक दीनानाथ, हरकिशन, दयाराम, विंध्याचल, शिवकुमार, जितेंद्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, रामफेर, रामभजन, कालीचरन, हरिद्वार, हरिश्चंद्र ने बताया कि बच्चों और गर्भावती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए कुल 102 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।
केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों और गर्भावती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर गरमा गरम भोजन दिए जाने के निर्देश हैं। पांच साल पहले हॉट कुक्ड योजना शासन ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले दोबारा योजना शुरू की गई, लेकिन अब केंद्र पर गरम भोजन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों ने केंद्रों पर भोजन बनवाने की मांग की है। सीडीपीओ अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed