{"_id":"6898dd8117cd906b7706de39","slug":"the-stones-placed-for-marking-were-uprooted-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-136811-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निशानदेही के लिए लगाए पत्थरों को उखाड़ा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निशानदेही के लिए लगाए पत्थरों को उखाड़ा, केस
Sun, 10 Aug 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवसरा गांव में खेत की मेड़बंदी के लिए लगाए गए पत्थरों को मनबढ़ों ने उखाड़ दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिवसरा गांव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत का निशानदेही करवाकर एसडीएम के निर्देश पर चारों तरफ से सरकारी पत्थर लगवाए थे। खेत के किनारे से राजस्वकर्मी व पुलिस की देखरेख में ग्राम प्रधान ने रास्ता पटवाया था। जिसे प्रमोद कुमार ने जोतकर धान की रोपाई कर दिया। प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, ओमप्रकाश एवं अमन उर्फ विराट उनके खेत के पश्चिम, उत्तर व दक्षिण दोनों पत्थर रास्ता के किनारे वाले उखाड़ ले गए। संवाद