फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The State Sant Kabir Adorned Garden located in Kabirchaura campus has become a showpiece.

Sant Kabir Nagar News: कबीरचौरा परिसर स्थित राजकीय संतकबीर अलंकृत उद्यान बना शो पीस

Tue, 25 Nov 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The State Sant Kabir Adorned Garden located in Kabirchaura campus has become a showpiece.
पस्सर में उगी झाड़ियां।
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में उद्यान विभाग द्वारा राजकीय संतकबीर अलंकृत उद्यान की स्थापना की गई है। लेकिन इस समय विभाग की अनदेखी की वजह से यह परिसर झाड़ झंखाड़ में तब्दील हो गया है। जीव-जंतुओं का डर लोगों के बीच खौफ का कारण बन हुआ है। स्थानीय लोगों, पर्यटकों व साधु संतों ने इसकी सफाई के लिए विभाग से मांग की है। जिससे पर्यटकों को यहां आने जाने में कोई असुविधा न हो सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सद्गुरु कबीर स्थली एक ऐतिहासिक स्थल है। जहां कबीर जैसा सूफी संत की कबीर व मजार है। यहां से विश्व को सांप्रदायिक सौहार्द, एकता, प्रेम व अहिंसा का पैगाम मिलता है। यहां कबीर दर्शन के लिए देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटक आते रहते हैं। ऐसे में केंद्र व राज्य की सरकारें इस स्थली के विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। जिसमें चार चांद लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय संतकबीर अलंकृत उद्यान की स्थापना की थी। लेकिन विगत कुछ महीनों से यह अलंकृत उद्यान विभाग की लापरवाही का शिकार होता जा रहा है। साफ-सफाई न होने से परिसर झाड़ झंखाड़ में तब्दील होता जा रहा है। जिसमें तमाम तरह के जानलेवा जीव-जंतु मौजूद हैं। सांपों का निकलना आम बात हो चुकी है। कभी कभी पर्यटकों के बीच सांप अचानक आ जाते हैं इससे उनके बीच अक्सर भगदड़ सी मच जाती है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए परिसर में पर्यटन व सांस्कृतिक विभाग द्वारा यहां करोड़ों रुपये खर्च कर विकास के कार्य कराए गए हैं। लेकिन उद्यान विभाग की लापरवाही इनपर भारी पड़ रही है। जिला उद्यान अधिकारी राजेश राय ने कहा कि कर्मचारी कम हैं। झाड़ झंखाड़ कैसे कटे। नगर पंचायत का कार्य है। रह गयी बाग की बात तो उसको शीघ्र ही जोतवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कबीर चौरा परिसर में लगातार सफाई होती है। जहां भी झाड़-झंखाड़ है उसे साफ कराया जा रहा है। इसके लिए सफाई कर्मियाें की ड्यूटी लगा दी गई है।
- अनवरी बेगम, चेयरमैन नगर पंचायत मगहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed