फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The spirits of thieves are high, the continuous incidents of theft are a challenge for the police

Sant Kabir Nagar News: चोरों के हाैसले बुलंद, लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनाैती

Tue, 26 Aug 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The spirits of thieves are high, the continuous incidents of theft are a challenge for the police
धनघटा। धनघटा क्षेत्र में पिछले तीन माह के बीच कई चोरियों का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना गई है। करीब एक करोड़ से अधिक कीमत के नकदी व जेवरात की चोरियां हुई हैं। पुलिस कुछ घटनाओं का खुलासा करके शांत बैठ गई, लेकिन फिर इधर ताबड़-तोड़ चोर वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गये हैं। धनघटा थाना क्षेत्र में चोर दिन प्रतिदिन सक्रिय होते जा रहे हैं। पुलिस को चुनौती देते हुये चोर ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में हुई एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना को खुलासा किया। इसके बाद पुलिस शांत बैठ गई। सिरसी की घटना को छोड़कर किसी अन्य घटना का खुलासा पुलिस करने में पुलिस नाकामयाब रही। इसी बीच 10 अगस्त को चोरों ने औटना गांव में दो घरों का जंगला तोड़कर 20 लाख से अधिक का सामान उठा ले।
विज्ञापन

इस घटना के खुलासा के लिए पुलिस दबिश पर दबिश देती रही लेकिन चोरों के गिरेबान तक पुलिस का हाथ अभी तक नहीं पहुंच सका। जबकि इससे पूर्व अप्रैल माह में परसहर गांव में ईंट भट्ठा कारोबारी भाजपा नेता कमलेश उपाध्याय उर्फ टिल्लू बाबा के घर हुई लगभग नकदी व जेवरात की चोरी का घटना पुलिस के लिए आज भी अनबूझ पहेली बना हुआ है। पुलिस ने घटना के मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

इसके बाद भी कई महीना बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक नही पहुंच पाया है। वहीं चोर मड़पौना गांव निवासी कृष्णचन्द्र दूबे के घर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दिया है। पुलिस मामले में केस तो दर्जकर लिया है। जानकारों की मानें तो पुलिस टीम चोरों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं पर अभी तक उनका कोई सुराग नही लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed