{"_id":"693dc65edec996233104cdce","slug":"the-sp-has-given-instructions-to-keep-the-records-updated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142724-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसपी ने दिए अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसपी ने दिए अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश
Sun, 14 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली का निरीक्षण करते एसपी-स्रोत पुलिस
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, बीट बुक, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख, लंबित विवेचनाएं एवं लंबित वारंट समन रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने निरीक्षण में साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, थाने की ड्यूटी व्यवस्था तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को सभी अभिलेख समय-समय पर अपडेट करने, विवेचना में अनावश्यक विलंब न करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रभावी गश्त एवं बीट सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता से संवेदनशील व्यवहार, त्वरित कार्रवाई एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता में रखा जाए। इस दौरान सीओ अमित कुमार, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।