फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The SP gave instructions to ensure that basic facilities are maintained properly.

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The SP gave instructions to ensure that basic facilities are maintained properly.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के हुए जीर्णोद्धार, थाना की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्प डेस्क का गहनता से जांच की। थाना के बंदी गृह, मेस और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना के नए स्वरूप में महिला हेल्प डेस्क, वेटिंग लाउंज और परामर्श कक्ष के निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना का वातावरण पीड़ित-हितैषी होना चाहिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और संबंधित कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि जीर्णोद्धार कार्य में किसी भी प्रकार से गुणवत्ता मामले में समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों और थाना पर शिकायतों के साथ आने वाली माताओं के बच्चों के लिए एक छोटे ''''''''प्ले एरिया'''''''' या शिशु कक्ष की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया। एसपी ने निरीक्षण के बाद बताया कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला थाना का उद्देश्य पीड़ितों को एक सुरक्षित और सहज वातावरण प्रदान करना है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने कहा कि घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। थाना में आने वाली महिलाओं के लिए बैठने और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो। परिसर में बेहतर लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरों का विस्तार, दिव्यांगों और वृद्ध महिलाओं के लिए रैंप एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र, आरआई रामबली यादव, रीडर राम आशीष यादव, एसओ महिला थाना पूनम मौर्या, पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed