{"_id":"693f065ef7cbf5faf4006d77","slug":"the-scholarships-of-407-students-from-9th-to-12th-grade-are-at-risk-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142764-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नौ से 12वीं तक के 407 छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नौ से 12वीं तक के 407 छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट
Mon, 15 Dec 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के कक्षा नौ से 12 तक के 407 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनके आवेदन अब तक विद्यालय स्तर पर ही लंबित हैं। इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों काे शनिवार तक का समय दिया गया था, लेकिन छात्रों के फार्म अग्रसारित नहीं किए गए। सोमवार तक इनके फार्म अग्रसारित नहीं हुए तो उनकी छात्रवृत्ति फंस सकती है।
कक्षा नौ से लगायत 12 वीं तक कुल 3682 छात्राें ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इनके फार्म 13 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अग्रसारित किए जाने थे, पर कई विद्यालय ऐसा कर नहीं पाए। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जब इस संबंध में जवाब तलब किया गया तो उन्होंने बताया कि ये छात्र मिल नहीं रहे हैं। ऐसे में बिना सत्यापन फार्म अग्रसारित नहीं किया जा सकता।
इस पर छात्रों से संपर्क करने को कहा गया। शनिवार को शिक्षकों ने छात्रों के परिजन से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया। शनिवार रात 12 बजे तक इन छात्रों के आवेदन अग्रसारित नहीं किए गए। ऐसे में यह भी आशंका है कि कुछ पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित भी हो सकते हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि एक भी पात्र बच्चे का नाम न छूटने पाए। सभी प्रधानाचार्यों को छात्रों के परिजन से संपर्क करने को कहा गया है। सोमवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।