फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The road leading to the railway station turned into potholes

रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील

Thu, 01 Sep 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The road leading to the railway station turned into potholes
त्रिपाठी मार्केट से स्टेशन को जाने वाली सड़क पर जगह जगह सड़क पर बना गढ्ढा। - फोटो : KHALILABAD
रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

जलभराव होने से मुसाफिरों को आवागमन में हो रही दिक्कत
संतकबीरनगर। शहर की तरफ से त्रिपाठी मार्केट होकर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस कारण इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खलीलाबाद कस्बे से होकर उत्तर तरफ से रेलवे स्टेशन जाने के लिए सड़क बनी है। यह सड़क छापड़िया कॉलोनी को भी जोड़ती है। इसी मार्ग से होकर व्यापारी वाहनों के जरिए सामान ले जाते हैं। ाथ ही लोग ट्रेन पकड़ने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में यह सड़क बदहाल होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस समय बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है, जिसके कारण सड़क व गड्ढे में अंतर कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं इस मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे भी आते-जाते हैं। इस कारण अभिभावकों को चिंता भी बनी रहती है। खलीलाबाद के व्यापारी मुकेश कुमार ने कहा कि त्रिपाठी मार्केंट से होकर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से अधिकतर लोग आते-जाते हैं। ट्रेन से सामान आने पर इसी मार्ग से होकर लाना पड़ता है। ऐसे में सड़क मरम्मत की सख्त जरूरत है। व्यापारी श्याम बिहारी ने कहा कि मार्ग बदहाल होने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। खलीलाबाद निवासी राधेश्याम ने कहा कि सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है, जिसके कारण आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed