{"_id":"698647f7d92923f67901a055","slug":"the-protest-will-continue-until-the-privatization-decision-is-reversed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145601-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का फैसला वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का फैसला वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Sat, 07 Feb 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण का फैसला वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही 12 फरवरी को व्यापक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी आर्यन कुमार ने कहा कि 12 फरवरी को बिजली कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल की प्रमुख मांगों में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय को तत्काल वापस लेना शामिल है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ पिछले 436 दिनों से संघर्ष किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में 12 फरवरी को किसानों व ट्रेड यूनियनों के साथ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, मनोज यादव, अशोक कुमार, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, धीरेंद्र यादव, रमेश प्रजापति, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, विजय कुमार, श्रवण प्रजापति, योगेंद्र चौहान, वीरेंद्र मौर्य, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।