{"_id":"6908eedb7581555f6708f221","slug":"the-project-to-build-a-ring-road-around-the-city-failed-to-take-off-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-140669-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परवान नहीं चढ़ सकी शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परवान नहीं चढ़ सकी शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की परियोजना
Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बघौली चौराहे के पास से बनेगा रिंग रोड-संवाद
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय को जाम की समस्या से निजात के लिए शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की परियोजना परवान नहीं चढ़ सकी। सिर्फ भुवरिया से पायलपार रिंग रोड का निर्माण हो चुका है, जबकि बालूशासन से जोरवा होकर चकदही तक रिंग रोड की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं बघौली से मंझरिया होकर रिंग रोड के प्रस्ताव को स्वीकृति का इंतजार हो रहा है। यदि शहर के चारों तरफ रिंग रोड बन जाए तो शहर के लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। शहर में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने जिला मुख्यालय के चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें करीब भुवरिया से पायलपार रिंग रोड का निर्माण हो चुका है। इसके निर्माण पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इसके साथ ही बालू शासन ने जोरवा होकर चकदही तक रिंग रोड बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। वजह यह है कि अभी भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। हालांकि प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही भूमि अधिग्रहण पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
डेढ़ साल से अटका है बघौली-मंझरिया रिंग रोड का प्रस्ताव
प्रशासन ने बघौली से मंझरिया होकर रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब डेढ़ साल पहले प्रस्ताव का शासन को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। यह रिंग रोड धौरहरा, मंझरिया होकर चकदही के पास मिलेगा। इस रिंग रोड की स्वीकृति मिल जाए तो बड़े वाहन रिंग रोड से ही निकल जाएंगे, जिससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। शहर के निवासी राधेश्याम, सुजीत कुमार चौहान आदि ने बताया कि बघौली से मंझरिया होकर रिंग रोड बन जाए तो काफी हद तक राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
कोट
शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की गई है। इसमें से पायलपार- भुवरिया का निर्माण हो चुका है, जबकि बालूशासन से जोरवा होकर चकदही रिंग रोड की स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू कराई गई है। बघौली से मंझरिया रिंग रोड की स्वीकृति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रिंग रोड बनने से शहर में जाम की समस्या दूर होगी और आवागमन सुगम होगी।
-आलोक कुमार, जिलाधिकारी