{"_id":"6935d13c52d5c77695007e52","slug":"the-programs-for-guru-tegh-bahadurs-martyrdom-day-began-with-the-continuous-recitation-of-gurbani-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142436-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अखंड पाठ के साथ गुरु तेग बहादुर के बलिदानी दिवस के कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अखंड पाठ के साथ गुरु तेग बहादुर के बलिदानी दिवस के कार्यक्रम शुरू
Mon, 08 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर चल रहे नगर कीर्तन के अंतिम दिन प्रभात फेरी में शामिल लोग ।स्रो
संतकबीरनगर। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के बलिदानी दिवस के उपलक्ष्य में किए जा रहे नगर कीर्तन के तेरहवें और अंतिम दिन रविवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद से निकाली गई। बैंक चौराहा होते शुगर मिल तिराहा से प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा पहुंची। यहां पर गुरुद्वारा में निशान साहब का चोला बदला गया। इसके बाद अखंड पाठ के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
गुरु घर के दास आशु सिंह और राज सिंह द्वारा निशान साहब का चोला बदलकर उसको नया स्वरूप दिया गया। सभी संगत ..धूल ते निशान सजा पंत महाराज के.. लगी ते दीवान सजा गुरु महाराज... के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। अरदास के बाद प्रभातफेरी का समापन हुआ। साढ़े दस बजे गुरुद्वारा में अखंड साहब का पाठ शुरू हुआ जो अनवरत 48 घंटे चलता रहेगा। मंगलवार को अखंड पाठ साहब की समाप्ति होगी। इस दौरान कीर्तन, भजन, कवि दरबार जैसे भक्ति मय कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रभातफेरी में सरदार अजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह, रविंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, आशु सिंह, राजपाल सिंह, जसविंदर सिंह, परविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, हनी सिंह, सनी सिंह, बलवंत कौर, परमजीत कौर, शरणजीत कौर, मनजीत कौर, राजेंद्र कौर, सीमा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।