फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The programs for Guru Tegh Bahadur's martyrdom day began with the continuous recitation of Gurbani.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे और धुंध के बीच बढ़ी ठंड, परेशान रहे लोग

Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The programs for Guru Tegh Bahadur's martyrdom day began with the continuous recitation of Gurbani.
खलीलाबाद में सुबह मौसम में रहा कोहरे का हल्का प्रभाव, तो बढ़ी ठंड । संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को सुबह कोहरे और धुंध का असर रहा। इसके साथ ही ठंड बढ़ गई है। इस लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी। कोहरा और धुंध भी बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी ने एक सप्ताह में ठंड और कोहरे बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं नगर पालिका ने अभी तक ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन

दिसंबर माह का प्रथम सप्ताह बीत गया है। तापमान में गिरावट आ रही है। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। इसके साथ ही सुबह कोहरे का असर दिखने लगा है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर धुंध बना रहा है। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग देर से जगे। कोहरे और ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जो लोग घर से निकले वह ऊनी कपड़े पहन कर बाहर आए।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन से चलने वालों को ठंड के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जहां तक तापमान की बात है तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में लोग बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन अभी तक ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं कर सका है। मेंहदावल बाईपास पर पूर्व में बना रैन बसेरा सुंदरीकरण के लिए हटा दिया गया है, जबकि बंजरिया में रैन बसेरा और रेलवे स्टेशन के पीछे शेल्टर होम बनाया गया है, लेकिन यहां पर भी अभी तक मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रैन बसेरा का निर्माण अभी अधूरा पड़ा है। खलीलाबाद के आजाद चौक पर मजदूरी की तलाश में आए बैजनाथ, हरिद्वार आदि ने बताया कि रोजी- रोटी के इंतजाम के लिए काम की तलाश में यहां आए हैं। ठंड से बचाव के लिए इंतजाम न होने से ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। अभी तक कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह में ठंड और कोहरे का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

0
ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों को सक्रिय करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ठंड और बढ़ने पर प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

खलीलाबाद में सुबह मौसम में रहा कोहरे का हल्का प्रभाव, तो बढ़ी ठंड । संवाद

खलीलाबाद में सुबह मौसम में रहा कोहरे का हल्का प्रभाव, तो बढ़ी ठंड । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed