{"_id":"69712828dabb0a084607a682","slug":"the-process-of-stalled-development-work-in-semriyawan-has-started-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144803-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में ठप पड़े विकास कार्य की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में ठप पड़े विकास कार्य की प्रक्रिया शुरू
Thu, 22 Jan 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। साढ़े चाल बाद विकास खंड सेमरियावां में विकास कार्यों का खाका तैयार हो रहा है। प्रस्तावित कार्ययोजना फीडिंग के बाद प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जैसे-जैसे एस्टीमेट तैयार हो रहा है, फाइल स्वीकृत कराई जा रही है। सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ दिनों बाद क्षेत्र पंचायत की तस्वीर बदली नजर आएगी। क्षेत्र पंचायत की बैठक के बाद लोगों में विकास कार्य की उम्मीद जगी है।
क्षेत्र पंचायत सेमरियावां के प्रमुख का चुनाव 10 जुलाई 2021 को हुआ था। 20 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद बीडीसी सदस्यों की बैठक को लेकर काफी खींचतान रही। फिर बैठक स्थगित होती रही। कई बार कोरम के अभाव में बैठक स्थगित की गई, तो कई बार पुलिस की अनुपलब्धता, संसद सत्र, विधानसभा सत्र के चलते स्थगित की गई।
आखिरकार, 30 दिसंबर को सेमरियावां ब्लॉक के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में 9.77 करोड़ राज्य वित्त, 9.88 करोड़ पंद्रहवां वित्त कुल मिलाकर 19.65 करोड़ रुपये से विकास का खाका खींचा गया था। साथ ही विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ( वीबी-जी आरएएम जी) के लिए 497152 मानव दिवस सृजित किए गए। पिछले एजेंडा व कार्ययोजना को दरकिनार कर नए एजेंडा व कार्ययोजना पर कार्य होने की सहमति बनी।
विज्ञापन
अब सदस्यों के प्रस्ताव को फीड कराकर विकास कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 4413 परियोजनाएं फीड हुई हैं। हर सदस्य के प्राथमिकता वाले दो से तीन कार्य परियोजना में शामिल किए गए हैं। इसमें ब्लाक की बाउंड्री वाल, परिसर में इंटरलाॅकिंग, एडीओ पंचायत कार्यालय का कायाकल्प, सचिवों के आवास की मरम्मत, सीडीपीओ कार्यालय का कायाकल्प, सेमरियावां राजकीय पशु अस्पताल का कायाकल्प, थाना परिसर में इंटरलाकिंग, विभिन्न गांवों में नाली निर्माण, इंटरलाकिंग सड़क, सीसी रोड, लाइट, बेंच आदि कार्ययोजनाएं शामिल हैं। नियोजन समिति की स्वीकृति के बाद 36 परियोजनाओं की फाइल तैयार कर लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कार्य जल्द शुरू हो सकता है।
0
साढ़े चार वर्ष में छह बार बुलाई गई बैठक
क्षेत्र पंचायत का चुनाव 10 जुलाई 2021 को हुआ था। पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को शपथ ग्रहण के साथ बैठक हुई थी। दूसरी बैठक 14 अक्टूबर 2022 को कोरम के अभाव में स्थगित हुई थी। तीसरी बैठक 14 फरवरी 2023 को हुई थी। इसमें कोरम का अभाव रहा। फिर 11 सितम्बर 2024 को आयोजित हुई। यह भी कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। 21 नवंबर 2024 को बैठक हुई, 47 करोड़ से अधिक का बजट पास किया गया। विरोधी गुट ने बैठक को नियम के विपरीत बताया। एजेंडा में विकास के कार्ययोजना पर कोई कार्य नही हो सका। अब फिर बैठक एक साल बाद 30 दिसंबर 2025 को हुई है। इस बार बैठक में कोरम पूर्ण रहा। लेकिन कार्यकाल भी कम बचा है। देखिए विकास कार्य कितना होता है।
0
क्षेत्र पंचायत की बैठक के बाद निर्धारित एजेंडा के मुताबिक सदस्यों से कार्ययोजना प्रस्ताव मांगा गया। ठप पड़े विकास कार्य को शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद मानक के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। -धर्मेश चंद्र पांडेय, बीडीओ सेमरियावां