फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The problems of blood pressure and diabetes patients have increased during the winter.

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में बीपी और मधुमेह के मरीजों की दिक्कत बढ़ी

Wed, 14 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The problems of blood pressure and diabetes patients have increased during the winter.
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय बीपी और मधुमेह के रोगियों की संख्या अधिक हो गई है। प्रतिदिन बीपी और मधुमेह के 200 मरीजों की जांच हो रही है। चिकित्सक इलाज के साथ ही ठंड से बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय ठंड की वजह से जिला अस्पताल में बीपी व मधुमेह (शुगर) के मरीज अधिक आ रहे हैं। ओपीडी में बीपी और शुगर की जांच के लिए चिकित्सक लिख रहे हैं। सबसे ज्यादा जांच बीपी की हो रही है। इसके साथ ही 80 के करीब जांच शुगर की कराई जा रही है। मंगलवार को 180 से अधिक लोग यहां पहुंचे, जबकि पिछले सप्ताह तक यह आंकड़ा 130 के करीब था। फिजिशियन डॉ कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय ठंड की वजह से बीपी और शुगर के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की बीपी जांच की जा रही है। इसके साथ ही शुगर जांच भी हो रही है। लोगों ने इस समय ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। इसके साथ ही जहां तक हो सके गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। ठंड बाहर निकलने से बचे। उन्होंने बताया कि सर्दी से लड़ने के साथ ही लोगों में रक्तचाप और शुगर बढ़ने की समस्या बढ़ जाती है। इसमें सबसे अधिक 40 से अधिक उम्र के लोग शामिल है। 40 साल की उम्र में बीपी भी बढ़ता है। इसका बड़ा कारण दिनचर्या में बदलाव है। प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed