{"_id":"6929e6d5204d8f1b680539e2","slug":"the-principal-in-charge-of-diet-was-given-farewell-after-being-appointed-bsa-of-gorakhpur-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141965-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर का बीएसए बनाए जाने पर डायट के प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर का बीएसए बनाए जाने पर डायट के प्रभारी प्राचार्य को दी विदाई
Fri, 28 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डायट के प्रभारी प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी को शुक्रवार को विदाई दी। उनको गोरखपुर का बीएसए बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री अमरेश चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों ने डायट में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। कहा कि वह प्रशिक्षण कार्यक्रमों में समयबद्धता, अनुशासन तथा गुणवत्ता को लेकर सदैव सजग रहे। महासंघ ने धीरेंद्र त्रिपाठी को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शरदेंदु प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सर्वेश त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
एआरपी ने भी दी भावभीनी विदाई
संत कबीर नगर।जनपद के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने भी धीरेंद्र त्रिपाठी को विदाई दी। स्मृतिचिह्न, अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। एआरपी ने उनके शानदार कार्यकाल की सराहना की। एआरपी धीरेंद्र नाथ पांडेय, संदीप दुबे, दिनेश शुक्ल, सर्वेश त्रिपाठी, विजय पांडेय, धर्मेंद्र पाल सिंह, अनूप सिंह, निशांत त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।