फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The power system of the city will be improved by changing the shabby wires and poles

जर्जर तार और पोल बदलकर सुधारी जाएगी शहर की बिजली व्यवस्था

Wed, 07 Sep 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The power system of the city will be improved by changing the shabby wires and poles
शहर के गोलाबाजार में लटक रहे बिजली के जर्जर तार। - फोटो : KHALILABAD
जर्जर तार और पोल बदलकर सुधारी जाएगी शहर की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

- जर्जर तारों की जगह लगाए जाएंगे केबल के तार
- शहर की एक लाख आबादी को विद्युत समस्या से मिलेगी निजात
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के विभिन्न मोहल्ले की करीब एक लाख की आबादी बिजली की समस्या से जूझ रही है। जर्जर तार, पोल से सप्लाई होने की वजह से अक्सर फाल्ट हो जाता है। फाल्ट ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लग जाता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम ने पहल की। इसके तहत जर्जर तार व पोल बदलने के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर केबिल के तार लगेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को निर्वाध गति से बिजली आपूर्ति दी जा सकें।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के मडया, तितौवा, कसैला, गोलाबाजार, विधियानी, घोरखल, अंसार टोला, पठान टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे विद्युत तार जर्जर हो गए हैं। जिसके कारण आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या खड़ी हो रही है। हल्की हवा चलने पर तार आपस में टकराकर टूट जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके साथ ही कई स्थानों पर पोल भी जर्जर हो गए हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही मेंहदावल बाईपास के पास वाहन के टकराने से विद्युत पोल गिर गया था। गनीमत रही कि विद्युत सप्लाई नहीं बंद थी। इन समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने पहल की है। इसके लिए जिन-जिन क्षेत्रों में ज्यादा समस्या है, वहां जर्जर तारों को बदलने की तैयारी है। इन जर्जर तारों के स्थान पर केबल के तार लगाए जाएंगे, ताकि लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिले। साथ ही विद्युत चोरी पर भी अंकुश लग सके। इसके साथ ही जो पोल जर्जर हो चुके हैं, उन्हें भी बदलने की तैयारी चल रही है। विद्युत निगम के कर्मचारियों को लगाकर जर्जर तारों व पोल को चिह्नित किया जा रहा है। इसका प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। इसके बाद अभियान चलाकर जर्जर तार व पोल बदले जाएंगे। इससे शहर की करीब एक लाख की आबादी को विद्युत समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

शहर में लोकल फाल्ट की समस्या से निजात के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जहां पर विद्युत तार जर्जर हो गए हैं, उन्हें बदला जाएगा। इनके स्थान पर केबल के तार लगाए जाएंगे। साथ ही जर्जर पोल बदलने की भी तैयारी है। इसका प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को विद्युत समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्य रंजन- अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed