फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The pond in Sehuda village will be made plastic-free.

Sant Kabir Nagar News: सेहुड़ा गांव में तालाब को बनाया जाएगा प्लास्टिक मुक्त

Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The pond in Sehuda village will be made plastic-free.
सेहुड़ा गांव का तालाब। संवाद
सेमरियावां। जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब विकसित किए जाएंगे। प्रथम चरण में सभी तहसीलों से चयनित तालाबों को मॉडल के रूप में तैयार किया जाना है। जिनकी तर्ज पर अन्य तालाबों का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले ब्लाॅक से सिर्फ एक तालाब का चयन कर माॅडल तालाब के रूप में विकसित किया जाना है।माॅडल तालाब के लिए सेमरियावां ब्लाॅक के सेहुड़ा गांव के तालाब का चयन किया गया है। इसी के तर्ज पर अन्य गांव में तालाब को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। इन गांवों में करीब 29 तालाबों का अमृत योजना के तहत सुंदरीकरण हुआ है, लेकिन अब नई योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत चयनित गांवों के तालाबों के आसपास के क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों में प्लास्टिक कचरे के प्रवेश को रोकने के लिए सिल्ट कैचर लगाए जाएंगे। इससे जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहेगी और भू-जल स्तर में सुधार के साथ वर्षा जल संचयन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा सिंचाई, पशुपालन और पौधरोपण के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।
अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। ग्रे-वॉटर को सीधे तालाब में छोड़ने के बजाय रीड-बेड और बायो-फिल्टर प्रणाली से उपचारित किया जाएगा।
000000000000000000000000
जल का होगा शुद्धिकरण
सेमरियावां। ग्रे-वॉटर के शोधन के लिए नालियों के अंतिम छोर पर रीड-बेड एवं बायो-फिल्टर सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कंकड़ और रेत का उपयोग किया जाएगा जबकि वेटीवर (खस), नरकट, केली और केना जैसे पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे पानी में मौजूद अशुद्धियों को प्राकृतिक रूप से कम करने में सहायक होंगे। उपचार के बाद साफ पानी तालाब में प्रवाहित किया जाएगा। संवाद
00000
तालाब चयन के लिए यह रहा मानक
सेमरियावां। मॉडल तालाबों के चयन के लिए कई मानदंड निर्धारित किए गए हैं। ग्राम पंचायत की ग्राम निधि में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होना आवश्यक होगा, ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से पूरे किए जा सकें। साथ ही ऐसे तालाबों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो किसी प्रकार के विवाद से मुक्त हों। संवाद

000000000000000000000
स्वच्छ भारत मिशन के तहत तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। प्रथम चरण में इसके लिए सर्वे कर सेहुड़ा गांव में तालाब का चयन किया गया है। इसको माडल तालाब के रूप में तैयार किया जाना है। इसी के तर्ज पर अन्य गांव में तालाब का सुंदरीकरण होगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
-राधेश्याम चौधरी, एडीओ पंचायत, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed