फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   the policemen will be deployed to the desired place.

अब पुलिस वालों का ‘काम’ मनपसंद जगह कराएगा तैनात

Fri, 06 Sep 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
the policemen will be deployed to the desired place.
पुलिस वालों को अच्छे काम के लिए मिलेगी पसंद की तैनाती
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब तैनाती के लिए किसी तरह की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने अच्छे कार्यों की बदौलत उन्हें मनचाही जगह पर तैनाती पाने का मौका आसानी से मिलेगा। एसपी ब्रजेश सिंह की ओर से ऐसी पहल की गई है। शारीरिक रुप से असशक्त पुलिस कर्मियों से भी सुविधा के अनुसार काम लिया जाएगा।

शुक्रवार की परेड में एसपी ने मानवीय संवेदना भी दिखाई, जिसकी वजह से पुलिसकर्मी उनकी तारीफ करते देखे गए। तीन पुलिस कर्मी शारीरिक रूप से असशक्त होने की वजह से परेड में दौड़ नहीं लगा पाए। उसमें शामिल कांस्टेबल अशोक कुमार राय और हेड कांस्टेबल मैनुद्दीन तो पहले ही पेंशन जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके है। जबकि पुलिस लाइन में 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर होने की वजह से लंबे समय से पड़े हुए है। एसपी ने इनकी चरित्र पंजिका का अवलोकन किया। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि तीन माह से अधिक समय से लाइन हाजिर होने की वजह से पुलिस लाइन में पड़े पुलिस कर्मियों का चरित्र पंजिका देखा गया है। इसके साथ जो दो पुलिस कर्मी पेंशन के लिए प्रार्थना किए हैं उनका भी चरित्र पंजिका का अवलोकन किया गया है। जांच करा कर उनकी पेंशन स्वीकृत कराने का निर्णय लिया है। एसपी बताते है कि छह महीने से भी कुछ पुलिस कर्मी लाइन में पड़े है। अब उन्हें तैनाती दी जाएगी। पुलिस कर्मियों से उनके अच्छे कार्यों की बदौलत उनके मन पसंद के तीन थाने अथवा चौकियों का विकल्प मांगा जाएगा। फिर उसी अनुसार तैनाती दी जाएगी। बीमार और असशक्त पुलिस कर्मियों को परेड में सहूलियत दी जाएगी। उनकी सुविधा के अनुसार तैनाती भी दी जाएगी,ताकि वह अपनले दायित्व का निर्वहन ठीक से कर सकें। एसपी की इस बेहतरीन सोच से अब पुलिस कर्मियों को मनचाही जगह पर तैनाती पाने के लिए नेताओं की चौखट की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed