{"_id":"649f16cdc9517c57ba0b0e35","slug":"the-pit-dug-for-the-construction-of-the-drain-became-fatal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-20-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण के लिए खोदा गड्ढा बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण के लिए खोदा गड्ढा बना जानलेवा
Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
पौली में निर्माणाधीन नाला में भरा पानी
संतकबीरनगर। राम जानकी मार्ग के बगल नाला निर्माण के लिए एक महीने पहले खोदकर छोड़े गए गड्ढे में बारिश होते ही लबालब पानी भर गया। जिससे दुर्घटना की संभावना बन गई है। लोगों का कहना है कि खुदाई के बाद यदि नाला का निर्माण कर दिया गया होता तो यह हालत नहीं होती।
धनघटा तहसील क्षेत्र में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिन बाजारों और कस्बों से होकर सड़क गुजर रही है, वहां जल निकासी के लिए नाला के निर्माण होना है। पौली में नाला निर्माण के लिए खुदाई का काम एक महीने पहले किया गया। उसके बाद नाला बनाने का काम ठप हो गय। 28 जून के अंक में अमर उजाला ने खोदकर छोड़े गए गड्ढों के कारण हादसा होने के संभावना संबंधी खबर प्रकाशित किया तो 29 जून को जिम्मेदार नाला निर्माण का काम शुरू किए। 30 जून को हुई झमाझम बारिश ने नाले को पानी से भर दिया। जलभराव के कारण सड़क और नाला के बीच की दूरी सिमट गई। बाजार निवासी इरशाद खान, रामचंद्र, रामफेर, जगरनाथ, आद्या प्रसाद आदि का कहना है कि जिस समय नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया, उसी समय निर्माण कार्य को पूर्ण कर दिया गया होता तो आज इस गड्ढे से कोई खतरा नहीं रहता। पानी भरने के कारण खतरा बढ़ गया है।
इस संबंध में कार्यदाई संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन सिंह ने बताया कि नाला निर्माण के लिए जिस समय गड्ढे की खुदाई की गई, उसी समय सेफ्टी रिबन बंबू आदि की व्यवस्था कर दी गई थी। संबंधित ठेकेदार यदि निर्माणाधीन नाले को ढकने का प्रबंध नहीं किए हैं तो यह गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।