फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The people who came to perform the last rites of the handicapped youth ran away

Sant kabir Nagar: दिव्यांग युवक का अंतिम संस्कार करने आए लोग शव छोड़कर भागे, तीन पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 13 Jul 2022 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
The people who came to perform the last rites of the handicapped youth ran away
मृतक सिकंदर की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
संतकबीरनगर जिले में बोरे में दिव्यांग युवक का शव लेकर कुछ लोग सोमवार रात आमी नदी के अजगईबा घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे। डोम ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताते हुए डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने चिता से अधजली लाश को कब्जे में ले लिया। जबकि शव लेकर आए लोग भाग निकले। परिजनों ने मामा पर साथियों के साथ मिलकर दिव्यांग भांजे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के चौक क्षेत्र के मीरघाट निवासी रोहित चौधरी ने बताया कि वह आमी नदी के अजगईबा घाट पर डोम का काम करते हैं। सोमवार रात तीन लोग बोरे में शव लेकर घाट पर अंतिम संस्कार करने आए। शव की स्थिति देखकर आशंका हुई कि हत्या करचुपके से शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पूछताछ करने पर तीनों चिता पर रखे शव को छोड़कर भाग गए। डोम ने दोस्त के मोबाइल फोन से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


डोम ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कोतवाली क्षेत्र के जंगलऊन के बेलदारी टोला निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ भांजे सिकंदर पुत्र रामनगीना निवासी नरायनपुर उर्फ कोटिया थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर का शव लेकर थे। पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित पिता राम नगीना ने साले संजय पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि हत्या की वजह वह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि डोम रोहित चौधरी की तहरीर पर सिकंदर के मामा संजय और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। दर्ज मुकदमे में पीड़ित पिता की तहरीर भी जोड़ी जाएगी। आरोपी मामा के पकड़े जाने के बाद घटना की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed