{"_id":"675b23ce22a8e3fbe003d347","slug":"the-outline-of-kabir-maghar-mahotsav-is-ready-bollywood-and-punjabi-night-will-be-full-of-fun-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125381-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबीर मगहर महोत्सव की रूपरेखा तैयार... बॉलीवुड और पंजाबी नाइट का लगेगा तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबीर मगहर महोत्सव की रूपरेखा तैयार... बॉलीवुड और पंजाबी नाइट का लगेगा तड़का
Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कबीर मगहर महोत्सव- 2025 के आयोजन के संबंध में समिति के सदस्यों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी नाइट्स सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होगें।
बैठक में कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से तीन फरवरी तक कराए जाने का निर्णय समिति के सदस्यों ने लिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले कबीर मगहर महोत्सव में दिनवार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा व कैलेंडर तैयार कर लिया जाए। सभी को मिलकर ऐसा कार्य करना है कि इस बार भी कबीर मगहर महोत्सव का आकर्षक एवं भव्य आयोजन कराया जा सके।
डीएम ने कबीर मगहर महोत्सव कराने वाली आयोजन समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जो भी उप समितियां गठित होती हैं उन्हें कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आयोजकों, सदस्यों की जिम्मेदारियों को सुनिश्चित कर दिया जाए, जिससे सभी कार्य सुचारु एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
डीएम ने महोत्सव के आयोजन के दौरान अलग-अलग दिवसों मे होने वाले विशेष कार्यक्रमों के अनुसार उसका नामकरण करते हुए बताया कि महोत्सव के पहले दिन सद्गुरू कबीर नाइट्स से शुरू होकर बॉलीबुड, पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी नाइट्स का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भजन संध्या, कवि सम्मेलन के कार्यक्रम का मंचन अलग-अलग कलाकारों, संगीतकारों एवं साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा। बैठक में इस बार कबीर मगहर महोत्सव आयोजन के दौरान कबीर धूनी के पास भी संत कबीर से संबंधित कोई कार्यक्रम कराए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। कहा कि महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराए जाने की उम्मीद है।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, समिति के सदस्य पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता, पीडी संजय कुमार नायक, एआरटीओ प्रियंबदा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।