{"_id":"693c5bfc092d17e384023aab","slug":"the-organization-woke-up-on-the-orders-of-the-dm-tank-construction-soon-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142686-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम के आदेश पर जागी संस्था, टंकी निर्माण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम के आदेश पर जागी संस्था, टंकी निर्माण जल्द
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में पेयजल परियोजना के लिए बन रही टंकी अधूरी पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी ने बीते नवंबर माह में डीएम से की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने निर्माण कार्य करा रही संस्था को जल्द टंकी निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया था।
बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर पहुंचे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मौके की जांच की और एक महीने के अंदर टंकी निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत बन रही परियोजना एक वर्ष में पूरी हो जानी थी लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते ढाई साल बीत जाने के बाद भी टंकी निर्माण अधूरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूरा न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।
2023 में एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से शुरू हुई पेयजल परियोजना से कुल 1,753 की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। परियोजना के निर्माण का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया था। निर्माण कार्य करा रही संस्था परिसर में सोलर पैनल, ट्युबवेल का निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है लेकिन टंकी निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है।