{"_id":"6946e59fdb85f67d22069b02","slug":"the-nodal-officer-inspected-the-condition-of-the-cow-shelters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143124-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नोडल अधिकारी ने जाना गो-आश्रय स्थलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नोडल अधिकारी ने जाना गो-आश्रय स्थलों का हाल
Sat, 20 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
गौ आश्रय बढ़या ठाठर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी-संवाद
मेंहदावल। शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने स्थायी गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर एवं कान्हा मेंहदावल का निरीक्षण किया। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोषजनक जताया।
निरीक्षण के समय पशु चिकित्सक डॉ. सरवन कुमार, सचिव देव प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रसेन सिंह सहित गो-आश्रय स्थल के कर्मचारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने दोनों गो-आश्रय स्थलों में गोवंशों की स्थिति, उनके रहन-सहन, खान-पान तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण में गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर में कुल 295 गोवंश तथा कान्हा मेंहदावल में 31 गोवंश सुरक्षित एवं स्वस्थ अवस्था में संरक्षित पाए गए। गोवंशों के लिए भूसा, पशु आहार एवं चोकर भंडार कक्ष में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। इसके साथ ही गो-आश्रय स्थलों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक रही। नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों की समुचित देखभाल, स्वच्छता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बनाए रखा जाए, ताकि शीत ऋतु में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।