फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The municipal administration took action and had the leak repaired.

Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पालिका प्रशासन, लीकेज की कराई मरम्मत

Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The municipal administration took action and had the leak repaired.
जागा नगर पालिका भेली मंडी के पास टूटे पाइप की कराई मरम्मत-संवाद
संतकबीरनगर। पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गई पाइपलाइनों के जर्जर होने से लीकेज की समस्या कई दिनों से बनी हुई थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने दो दिनों तक प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद पालिका प्रशासन ने संज्ञान में लेकर मंगलवार को लीकेज को ठीक कराया। जिससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पेयजल की पाइप लाइन जर्जर, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी की खबर चार जनवरी के अंक में, लापरवाही: पाइपलाइन की लीकेज नहीं ठीक कराई पांच जनवरी के अंक में और शुद्ध पानी का दावा केवल कागजों पर, हकीकत कुछ और शीर्षक से छह जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पालिका प्रशासन की नींद टूटी और मंगलवार को कर्मियों को लगाकर भेली मंडी से गायत्री मंदिर जाने वाले मार्ग पर हो रहे लीकेज की मरम्मत कराई। अब यहां लीकेज बंद हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों के लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि लीकेज ठीक करा दिया गया है। इसके साथ ही शहर में अन्य हिस्सों में जहां समस्या आ रही है वहां पर भी पाइप लाइनों को दुरूस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed