फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The mother-in-law of the mother-in-law is the name of Piya ...

सासों की माला पे सिमरु मैं पिया का नाम...

Sun, 20 Jan 2019 12:16 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
The mother-in-law of the mother-in-law is the name of Piya ...
सासों की माला पे सिमरु मैं पिया का नाम... - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

मगहर(संतकबीरनगर)। महोत्सव की आखिरी रात शुक्रवार को सूफी गायक निजामी बंधुओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से महोत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर के विचारों पर आधारित कलाम से हुई। गायक शादाब व शोहराब निजामी और उनके चाचा चांद निजामी ने सासों की माला पे सिमरू मैं पिया का नाम सुनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  


इसके बाद नींद थी जितनी मेरी आखों में, सब तेरे इंतजार को दे दी सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इसके बाद दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर गीत सुनाया। तीनों गायकों के सुर पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी गुनगुनाने लगे। निजामी बंधुओं ने सूफी गीत में साजन हम तुम एक हैं, तुम हम एक हैं कहत सुमन को दो, साजन हम तुम एक हैं, अरे मन से मन को तोलिए तो मन का भव न हो, उसके बाद गुल्फ आया-गुल्फ आया सुनाया। निजामी बंधुओं ने एक के बाद कई सूफी भजन प्रस्तुत किए। इससे पहले सीडीओ हाकिम सिंह व चेयरमैन संगीता वर्मा ने निजामी बंधुओं को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल मनोज तिवारी, जिया अंसारी, दिनेश, सुरेंद्र, महबूब खान, रियाजुद्दीन, अवधेश सिंह, नूरूज्जमा अंसारी, वेद प्रकाश चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed