{"_id":"689e1ec794e46be42409ee9e","slug":"the-mother-had-also-gone-to-her-maternal-home-out-of-fear-of-her-son-suraj-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137033-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेटे सूरज के भय से मां भी चली गई थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेटे सूरज के भय से मां भी चली गई थी मायके
Thu, 14 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मृत शारदा के घर पसरा सन्नाटा, यहीं पर हुई थी हत्या
धर्मसिंहवा। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के करहना गांव में डंडे से पीटकर अपनी भाभी की हत्या करने वाला सूरज शुरुआती दौर से ही मनबढ़ रहा। स्थिति यह रही कि वह कभी भी किसी से झगड़ा कर लेता था। पिछले दिनों उसने अपनी मां को भी मार दिया था। इसके चलते वह काफी दिनों से अपने मायके में जाकर रहती थी। यही नहीं परिवार से बात करने पर एक बात और सामने आई कि उसने डंडे से नहीं बल्कि कुदाल के पिछले हिस्से से शारदा के सिर पर प्रहार किया था, जिससे शारदा की मौत हुई।
बृहस्पतिवार को उसके करहना स्थित घर में सन्नाटा था। उसकी मां कलावती घटना की जानकारी पाकर मायके से आई हैं। पड़ोसी के दरवाजे पर बैठी हुई बताती हैं कि उनका मायका महराजगंज जनपद के फरेन्दा में है। हम दो महीने से घर से बाहर रहते थे। मायके में जाकर रहते थे। कारण यह था कि सूरज मुझे भी हमेशा भगाता था। कहता था कि खेत और घर हमको दे दो। उसकी आदतों के चलते ही उसकी शादी नहीं होती थी। उसका दवा भी करवा रही थी।
वहीं उसकी छोटी भाभी माया बताती हैं कि वह भी शारदा के पास ही सोई थीं। कब आकर उसने डंडे से मारा इस बात का पता नहीं था। कुछ दूरी पर वह सोई हुई थीं। जब वह मारकर जा रहा था तो मुझे भी ठोकर लगी तो मैं चौंककर उठ गई। वह पूरी तरह से नशे में था खाकर सोने के पहले वह मौके पर मौजूद नहीं था। वह रात में बाद में आया और कुदाल के पिछले हिस्से से उनकी जेठानी के सिर पर प्रहार किया था।