{"_id":"695ea722b37eee6ae50baf21","slug":"the-mla-raised-questions-about-the-working-style-of-the-bakhira-police-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144068-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विधायक ने बखिरा पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विधायक ने बखिरा पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने बखिरा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। बखिरा थाना क्षेत्र में अब तक हुईं चोरी की वारदात के खुलासे की जगह पुलिस ने एफआर लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। विधायक ने जिले की प्रभारी मंत्री तथा मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बखिरा थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में पीडित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। चोरी के घटना की खुलासा करने की जगह पुलिस ने जांच के दौरान अपराध में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मुकदमा अपराध संख्या 83/24, 148/24,188/24,110/24,12/24 पंजीकृत हैं। इनमें धारा 380 दर्ज है। वहीं 354/24 में धारा 305 बीएनएस दर्ज है। जबकि 570/25 में धारा 305/331 बीएनएस लगाई गई। लेकिन इस सभी मामलों में पुलिस अपराधी तक पहुंचने की जगह फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को क्लोज कर दिया।
उन्होंने बखिरा पुलिस पर बड़े पैमाने पर मामलों के अल्पीकरण का आरोप लगाया है। कहा है कि इससे आम जनमानस में सरकार की छवि तो धूमिल हो ही रही है, अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। विधायक ने मामले को प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के समक्ष उठाने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। विधायक के इस पत्र के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।