फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The MLA gave a proposal to the Chief Minister for the construction of 34 roads.

Sant Kabir Nagar News: 34 सड़कों के निर्माण के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया प्रस्ताव

Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The MLA gave a proposal to the Chief Minister for the construction of 34 roads.
मेंहदावल। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का दशा सुधरने वाली है। इसके लिए विधायक अनिल त्रिपाठी ने जहां 34 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा है, वहीं शासन ने विधानसभा क्षेत्र की बेलौली-बौधरा मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इसके निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 9.73 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन


मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र के 34 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव सौंपा है। जिसमें बीएमसीटी मार्ग से डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग के चौड़ीकरण, बरौला घाट आमी नदी पर पुल निर्माण, बुद्धा नहर पर पुल निर्माण, गहबा-सड़हरी मार्ग के गहबा नाले पर पुल निर्माण, मेंहदावल के हरना-बनकटा मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण, खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग से बिहारे के किमी तीन पर आरसीसी बाक्स कलवर्ट का निर्माण, भरवलिया पांडेय बौधरा बाबा के किमी 6.750 पर आरसीसी स्पान, टड़वरिया समोगर मार्ग पर आरसीसी पुलिया निर्माण समेत कुल 34 विकास कार्य शामिल है। जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव पर सड़क को मिली स्वीकृति
मेंहदावल। विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में स्थित बेलौली-बौधरा होते हुए भरवलिया पांडेय और नगर पंचायत मेंहदावल को जोड़ने वाली सड़क को विधायक अनिल त्रिपाठी के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से मिलकर क्षेत्र की बदहाल सड़क का मामला उठाते हुए निर्माण की मांग की थी। अगस्त माह में सौंप गए मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए शासन ने बस्ती गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की गई सामूहिक बैठक में विधायक के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है। 14.3 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 27 करोड़ 80 लाख 35 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रथम किस्त के रूप में 9 करोड़ 73 लाख 13 हजार रुपये शासन ने सड़क निर्माण के लिए जारी किया है। विधायक के प्रस्ताव पर स्वीकृत इस सड़क को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed