{"_id":"695587b45b2d18d0e40263c5","slug":"the-man-accused-of-sexual-exploitation-by-promising-marriage-has-been-arrested-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143688-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 01 Jan 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी संजीत को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 25 दिसंबर को पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
युवती ने तहरीर में बताया कि एक वर्ष से फोन पर उसकी संजीत से बातचीत होती थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। 24 दिसंबर की शाम उसने फोन पर अयोध्या चलने के लिए बुलाया। युवती घर से निकलकर गांव के एक मंदिर पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद संजीत उसे लेकर अयोध्या के लिए निकला। रास्ते में उसके तीन-चार दोस्त भी अयोध्या जाने के लिए वाहन में बैठ गए। रास्ते में बस्ती जिले के दुबौलिया में शराब पीने को लेकर विवाद करने लगे। सूचना पर थाना दुबौलिया की पुलिस आई और उन सभी को थाने ले गई। युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।