फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Maghar Festival should be organized in its traditional form.

Sant Kabir Nagar News: परंपरागत स्वरूप में हो मगहर महोत्सव का आयोजन

Thu, 08 Jan 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Maghar Festival should be organized in its traditional form.
मगहर। मगहर महोत्सव के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता गौरव निषाद ने मगहर महोत्सव को पुनः मकर संक्रांति के अवसर पर उसके पारंपरिक स्वरूप में आयोजित कराए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि मगहर महोत्सव की पहचान उसके नाम, समय और स्थानीय सहभागिता से जुड़ी हुई है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में इन सभी बिंदुओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव समिति का नाम बदलकर पुनः मगहर महोत्सव समिति किया जाए तथा महोत्सव का आयोजन अपने पूर्व निर्धारित समय 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच ही कराया जाए।जिससे वर्षों से चली आ रही परंपरा बनी रहे। आगे कहा है कि मगहर महोत्सव में लगने वाली सभी प्रकार की दुकानें, सर्कस, झूले और अन्य मनोरंजन साधन पूरी तरह निःशुल्क हों। समिति गठन को लेकर उन्होंने कहा है कि मगहर महोत्सव समिति में अधिक से अधिक सदस्य मगहर क्षेत्र के होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed