{"_id":"67ae32340ff1fa9a230c1ec3","slug":"the-investigation-team-recorded-the-statements-of-the-victims-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128507-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच टीम ने दर्ज किया पीड़ितों का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच टीम ने दर्ज किया पीड़ितों का बयान
Thu, 13 Feb 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के संचालक के खिलाफ सीएमओ को ज्ञापन देने पहुंचे पीड़ित।
संतकबीरनगर। शहर के एक निजी अस्पताल के जरिए आंख के ऑपरेशन के बाद एक आंख की रोशनी चले जाने के मामले में पीड़ित बृहस्पतिवार को सीएमओ से मिले। सीएमओ ने पीड़ितों को जांच टीम के पास बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया।
पीड़ित प्रमोद सिंह, राजकिशोर, रामपलट, द्रोपती, कुमारे, ज्वाहिर सिंह, समुनरा देवी, नीतेश यादव, जफर अली, मंशा उर्फ मुनक्का आदि का कहना था कि आंख में दिक्कत थी तो 13 दिसंबर को अग्रवाल नेत्रालय पर दिखाया। वहां पर एक आंख का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया। इसके बाद से उस आंख से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। कुल 11 लोगों ने ऑपरेशन कराया था, जब इसकी शिकायत की गई तो डॉक्टर ने गोरखपुर दिखाने की सलाह दी। पर्चा भी नहीं दिया और अस्पताल से बाहर कर दिया। अब वह लोग अन्य अस्पताल में दिखाए तो बताया गया कि आंख की रोशनी चली गई है। वह लोग अब दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे हैं। जांच टीम के सदस्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने पीड़ित मरीजों की बात सुनी और बयान दर्ज किया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।