{"_id":"682cc20f4c49fe05c80ea6f6","slug":"the-injured-person-in-the-bike-accident-died-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132878-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर में घायल की इलाज के दाैरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर में घायल की इलाज के दाैरान मौत
Tue, 20 May 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बा से नाथनगर जाने वाले मार्ग पर तीन दिन पूर्व अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।
महुली कस्बा के सोनकर मोहल्ला निवासी बबलू पुत्र त्रिवेणी उम्र करीब 40 वर्ष परिवार के जीविकोपार्जन के लिए कस्बा में छोटी सी दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार 17 मई देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह पैदल ही बाई पटरी पकड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंंत्रित बाइक से जोरदार टक्कर लग गई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बीआरडी काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम इलाज के दौरान बबलू की मौत हो गई।