फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The industrial area will be expanded

Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र का किया जाएगा विस्तार

Tue, 02 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The industrial area will be expanded

विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय पर सोमवार को यूपीसीडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीक्षा जैन ने उद्यमियों के साथ बैठक कर विकास को लेकर चर्चा की। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद एवं बिस्कुट फैक्टरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। साथ ही खाली पड़े भूखंडों का पुन: आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक विकसित किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर हाईटेक पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। उद्यमियों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा दी जाएगी। पार्कों का सुंदरीकरण होगा और ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों के साथ हर हाल में तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने उद्यमियों से मांगे जाने वाले अनुरक्षण शुल्क पर विरोध जताया और कहा कि आज की स्थिति में इतना महंगा अनुरक्षण शुल्क दिया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मचंद, उद्यमी नितिन जालान, अशोक सर्राफ, पवन सर्राफ, दीनदयाल चौधरी, अमन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, नमन गुप्ता, गौरव जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed