{"_id":"6954173ac7818226a7093bc6","slug":"the-incident-of-uprooting-the-paving-stones-will-be-investigated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143628-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खड़ंजा उखाड़ने के मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खड़ंजा उखाड़ने के मामले की होगी जांच
Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मडहाराजा के चननी पुरवा में लगभग 15 वर्ष पूर्व लगाए गए सार्वजनिक खड़ंजे को उखाड़ने के मामले की जांच होगी। एसडीएम धनघटा डॉक्टर सुनील कुमार ने नायब तहसीलदार हरे राम यादव के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की है।
ग्राम पंचायत मड़हा राजा निवासी कमरूदहा पुत्र सुलेमान आइजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मुहल्ले चननी में लगभग 15 वर्ष पूर्व प्रधान द्वारा लगाए गए खड़ंजे को कुछ लोग उखाड़ कर राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत पर उप जिला अधिकारी धनघटा डॉ सुनील कुमार ने राजस्व व ब्लॉक स्तरीय छह सदस्य टीम गठित की है। टीम में एडीओ पंचायत नाथनगर सतीश कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक अनिल शर्मा, लेखपाल सुनील कुमार, जंग बहादुर, अभिषेक सिंह यादव शामिल हैं। इन्हें एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।