{"_id":"6af5ff2f31b008c2e200dee5","slug":"the-idols-of-goddess-lakshmi-were-immersed-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-160462-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मां लक्ष्मी की मूर्तियों का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मां लक्ष्मी की मूर्तियों का हुआ विसर्जन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। कई दिनों तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जयकारों से गुंजायमान रहा पौली क्षेत्र मां लक्ष्मी की मूर्तियों के विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में भावुक हो उठा। दिवाली पर स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मां की विदाई के दौरान भक्तों ने नम आंखों से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।
बुधवार को पौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्तियों का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त मां के जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर मूर्तियों का स्वागत किया।
विसर्जन यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग मां की विदाई के समय भावुक नजर आए। निर्धारित विसर्जन स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां लक्ष्मी की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।