फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Holi festival of Braj was celebrated on the last day of the Shrimad Bhagwat Katha.

Sant Kabir Nagar News: श्रीमद्भागवत कथा के आखिरी दिन खेली ब्रज की होली

Thu, 11 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The Holi festival of Braj was celebrated on the last day of the Shrimad Bhagwat Katha.
श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास की आरती उतारते हुए चतुर्वेदी परिवार के सदस्य। स्रोत - आ
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम भिटहा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आखिरी दिन बृज मंडल की अद्भुत होली खेली गई। रंग बिरंगे फूल बरसाए गए। अंतिम दिन की कथा प्रारंभ करते हुए कथा व्यास त्रिभुवन दास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की हर एक लीला के पीछे वेद की हर ऋचाएं निहित हैं। जब भगवान श्री हरि ने ब्रजमंडल में अवतार लेने की पटकथा दोहराई तो स्वर्ग में अधिपत्य हासिल करने वाली सभी शक्तियों ने नर,गोपी, गाय और वनस्पति के रूप में वृंदावन की सभी गलियों में खुद को ईश्वर का सानिध्य पृथ्वी पर हासिल करने के लिए खुद को स्थापित कर लिया। मुख्य यजमान चंद्रावती देवी के सानिध्य में जनार्दन चतुर्वेदी, जय चौबे, डाॅ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी आदि ने व्यास पीठ की आरती उतारी। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, अपना दल एस के व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,सह प्रबंधक मनोज पांडेय, शरद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed