{"_id":"64dfaf3bed6b76bda2079d58","slug":"the-government-team-saw-the-arrangement-in-the-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1758-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शासन की टीम ने अस्पताल में देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शासन की टीम ने अस्पताल में देखी व्यवस्था
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम।संवाद
- मिशन कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल पहुंची टीम
- एनआरसी में भर्ती बच्चों का विवरण रजिस्टर पर दर्ज करने का निर्देश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन स्तर से नामित मिशन कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम में इमरजेंसी, जनरल वार्ड, ओपीडी, आईसीयू, एनआरसी में जाकर उपलब्ध संसाधनों को देखा। इस दौरान कर्मचारियों व मरीजों से बातचीत की।
मिशन कायाकल्प के तहत दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ संतोष ओझा और डॉ. मुकुल द्विवेदी ने जिला अस्पताल के मानको का आकलन किया। टीम ने ओपीडी के दवा काउंटर पर मरीजों को मिल रही दवाओ की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी में बैठे चिकित्सकों के कक्ष को देखा। अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को देखा। टीम जनरल वार्ड और आईसीयू वार्ड में पहुंची और मरीजों से बातचीत की। टीम ने परिसर की सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाने का निर्देश दिया। एनआरसी में भर्ती बच्चों का पूरा विवरण रजिस्टर पर अंकित करने का निर्देश दिया। डॉ संतोष ओझा ने कहा कि बच्चों का पूरा विवरण रहने से उन्हे अब तक क्या ट्रीट मेंट मिला है उसकी जानकारी हो जाएगी। इस अवसर पर सीएमएस डॉ महेश प्रसाद, हॉस्पिटल मैनेजर डॉक्टर फैजान, डॉ एसपी सिंह, डॉक्टर रवि पांडेय, डॉ शशि सिंह, डॉ संतोष त्रिपाठी, डॉ विजय गुप्ता, डॉ अमित सिंह, रोगी सहायता केंद्र मैनेजर शिवेंद्र कुमार तिवारी, चंदा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।