{"_id":"584af7e34f1c1b9b1944ab54","slug":"the-government-is-hiding-the-failures-of-prisoner","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘नोट बंदी से नाकामियों को छिपा रही केंद्र सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नोट बंदी से नाकामियों को छिपा रही केंद्र सरकार’
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुलायम संदेश यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताने के लिए शुरू हुई समाजवादी पार्टी की मुलायम संदेश यात्रा शुक्रवार को जनपद में पहुंची। कांटे बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहां से जुलूस की शक्ल में यात्रा समय जी स्थान तिराहे पर पहुंची। जहां आयोजित जनसभा में पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। मुलायम संदेश यात्रा लेकर पहुंचे सपा के युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नोट बंदी का फैसला लिया है। यह फैसला उनकी सरकार के पतन का कारण बनेगा। प्रदेश सरकार की योजनाएं आज पूरे देश में लोकप्रिय हो रही हैं।
सपा के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश का चौमुुुखी विकास हुआ है। कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, लखनऊ मेट्रो आदि कई तरह की योजनाएं है जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। आज लोग फिर से सपा की तरफ निगाहें लगाकर बैठे हैं। संदेश यात्रा जनपद के तीनों विधान सभाओं में जाएगी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ता जनता को बताएंगे।सेतु निगम के चेयरमैन लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि सपा की जन कल्याण कारी योजनाओं से जनता खुशहाल है।
कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। सभा को विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, मोहम्मद अहमद, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रमुख मनोज राय, महासचिव जावेद अहमद, गौहर अली खां आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, शकुंतला, केडी यादव, रामदरस यादव, सुबोध यादव, रामआशीष यादव, वेद प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, कुरैश अहमद सिद्दीकी, रमेश यादव, दूधनाथ यादव, कोमल यादव, अब्दुल्लाह खां, राममिलन यादव, लाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।